महाराष्ट्रहोम

सेक्स रैकेट

इस वक्त की एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले से आ रही है। कानून की रक्षक ही भक्षक बन बैठी है! कल्याण में पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसकी कमान कोई और नहीं, बल्कि कोर्ट में न्याय की दलीलें देने वाली एक जानी-मानी महिला वकील संभाल रही थी! कल्याण पश्चिम के स्टेशन रोड इलाके में स्थित एक नामी होटल में पिछले तीन महीनों से कानून की आड़ लेकर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। लेकिन ठाणे पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल यानी AHTC को जैसे ही इसकी भनक लगी, पुलिस ने एक ऐसा चक्रव्यूह रचा कि आरोपी चाहकर भी बच नहीं पाए।

पुलिस ने इस पूरे रैकेट को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक ‘डिकॉय’ यानी फर्जी ग्राहक तैयार किया। यह फर्जी ग्राहक नोटों से भरा बैग लेकर होटल पहुंचता है और दलालों से सौदा तय करता है। जैसे ही पैसों का लेन-देन पूरा हुआ, बाहर घात लगाए बैठी पुलिस टीम को इशारा मिल गया। और फिर… पुलिस की टीम ने होटल के कमरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर दी। इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी महिला वकील, होटल के मैनेजर और एक दलाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आर्थिक तंगी और मजबूरी के चलते इस दलदल में धकेली गईं दो पीड़ित महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जिन्हें फिलहाल महिला सुधार गृह भेज दिया गया है।

कल्याण के महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ PITA एक्ट और भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि इस रैकेट के तार मुंबई और ठाणे के और कितने बड़े होटलों से जुड़े हैं? और इस काले धंधे में होटल मालिक की क्या भूमिका है? पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button