
जोधपुर में CJP कार्यक्रम के दौरान हंगामा, कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप; 11 लोग हिरासत में
जोधपुर, राजस्थान | जागरुक मुंबई न्यूज
जोधपुर के रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में रविवार, 23 अगस्त को CJP की ओर से आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान हंगामे की घटना सामने आई। कार्यक्रम में CJP के को-कन्वीनर एवं प्रवक्ता आशुतोष रांका मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर परिसर की दीवार फांदकर कार्यक्रम स्थल में पहुंचे, जिसके बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई।




