मुंबई शहरहोम

अंधेरी में गुटखा व्यापारी के अपहरण व वसूली में चार गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

📰 जागरूक मुंबई न्यूज़

अंधेरी में गुटखा व्यापारी के अपहरण व वसूली में चार गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुंबई – अंधेरी पश्चिम इलाके में एक गुटखा व्यापारी के साथ जबरन अपहरण और वसूली की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

मुंबई पुलिस के दो सिपाहियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने खुद को खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 24 जून की शाम करीब 4:45 बजे की है जब अंधेरी पश्चिम स्थित अपने स्टॉल पर बैठे व्यापारी मोहम्मद आरिफ फैजान खान (उम्र 35) के पास चार व्यक्ति पहुंचे। खुद को FDA अधिकारी बताकर उन्होंने खान से पूछताछ की और फिर जबरन एक गाड़ी में बैठाकर दक्षिण मुंबई की ओर ले गए।

आरोपियों ने व्यापारी से ₹3 लाख की फिरौती की मांग की। पीड़ित ने किसी तरह ₹40,000 ऑनलाइन ट्रांसफर किया और ₹3,500 नकद भी सौंपा। इसके बाद आरोपी उसे काला चौकी इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

👮‍♂️ आरोपी और कार्रवाई :  DN नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर चारों आरोपियों को 26 जून को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो आरोपी—हेमंत कापसे और चंद्रशेखर दाराडे—मुंबई पुलिस की लोकल आर्म्स यूनिट में कार्यरत सिपाही हैं। विभाग ने दोनों को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

⚖️ दर्ज धाराएं :  चारों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें  :  अपहरण,  फिरौती के लिए धमकी,  सरकारी अधिकारी,  बनकर धोखा देना और साजिश रचना आदि शामिल हैं।

🗣️ पुलिस का बयान : एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मुंबई पुलिस अपने ही किसी कर्मचारी द्वारा ऐसे आपराधिक कृत्य को अत्यंत गंभीरता से लेती है। आरोपी सिपाहियों को तुरंत निलंबित कर आंतरिक जांच के आदेश दिए गए हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button