मुंबई शहरहोम

आपके सिलेंडर से तो नहीं हो रही चोरी,

खार में गैस चोरी रैकेट का भंडाफोड़

खार में गैस चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 40 सिलेंडर जब्त,

आपके सिलेंडर से तो नहीं हो रही चोरी,
मुंबई के खार पश्चिम इलाके में पुलिस ने गैस चोरी और कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 40 एलपीजी गैस सिलेंडर, गैस ट्रांसफर करने के उपकरण और एक टेम्पो जब्त किया,,

जांच के दौरान पता चला कि भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालकर उसे अन्य सिलेंडरों में भरा जा रहा था और बाद में अधिक कीमत पर बेचा जाता था,,
पुलिस के अनुसार, यह गतिविधि बेहद खतरनाक थी, क्योंकि बिना सुरक्षा मानकों के गैस ट्रांसफर करने से आग लगने या विस्फोट होने का खतरा बना रहता है, मामले में एक आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं तथा यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था,इस कार्रवाई को खार पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे गैस की कालाबाजारी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button