
मुंबई के ऐतिहासिक ताज महल पैलेस होटल को लेकर इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर आ रही है
मुंबई महानगरपालिका यानी BMC ने होटल प्रबंधन को एक तगड़ा झटका दिया है।
- बीएमसी ने ताज होटल को पूरे 27.5 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस थमाया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुरक्षा के बीच घिरे इस फाइव-स्टार होटल पर ये जुर्माना क्यों लगा?
दरअसल, साल 2008 के 26/11 आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से होटल के बाहर की सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ को ब्लॉक कर दिया गया था। बीएमसी का कहना है कि होटल पिछले कई सालों से इस सरकारी जगह का इस्तेमाल अपनी वीआईपी पार्किंग और सुरक्षा चौकियों के लिए कर रहा है, जिसके बदले उन्हें ‘स्ट्रीट ऑक्यूपेशन चार्ज’ देना होगा।इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ, जिसके बाद बीएमसी एक्शन में आई। इस नोटिस के आते ही बीएमसी सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और पूछा कि इतने सालों से यह बड़ी वसूली क्यों रुकी हुई थी?
दूसरी ओर, ताज होटल का संचालन करने वाली कंपनी IHCL का कहना है कि यह घेरा उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस के सुरक्षा निर्देशों पर लगाया था। इसलिए वे इस भारी-भरकम शुल्क के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। क्या सुरक्षा के नाम पर सार्वजनिक रास्ते को घेरने का यह चार्ज सही है?
अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं और मुंबई की ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें!




